फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traumatic accident in Katni five children drowned in the river three bodies found search for two continues

MP: दोस्त के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत, शासन से चार-चार लाख की सहायता राशि मिलेगी

Tue, 18 Oct 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

कटनी में दोस्त का जन्मदिन मनाने गए पांच नाबालिग बच्चों की कटनी नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। शासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Traumatic accident in Katni five children drowned in the river three bodies found search for two continues
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए पांच बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीन बच्चों के शव नदी से पहले ही बरामद कर लिए गए थे, दो अन्य के शव भी तलाश के बाद नदी से निकाल लिए गए हैं। नदी में डूबे सभी बच्चों की उम्र 13 से 15 साल के बीच की है। कटनी होमगार्ड और जबलपुर एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर सभी शवों को बाहर निकाला। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ह्रदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों को परिजनों को राज्य शासन ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है, वहीं विधायक ने 10-10 हजार की सहायका राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन


दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आयुष विश्वकर्मा (15 साल) का जन्मदिन मनाने के लिए नदी के किनारे गए थे, इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरे, जब देर शाम तक सभी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद उनके डूबने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। होमगार्ड की गोताखोर टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। कल देर एक और आज तड़के सुबह दो शव मिले, वहीं बाकी के दो शव भी निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने के बाद बचाव टीम ने लगभग 8 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। देर रात साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती (उम्र 15 साल) का शव निकाला गया। इस बीच जबलपुर से भी टीम बुलाई गई। रात में प्रकाश की व्यवस्था कम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। सुबह चार बजे सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल (उम्र 15) और अनुज सोनी पिता मनोज सोनी (उम्र 13 वर्ष) का शव नदी से बरामद किया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष का जन्मदिन था और उसी के चलते बच्चे पिकनिक मनाने आये थे। राहत एवं बचाव टीम ने महपाल सिंह और आयुष का शव भी नदी से निकाल लिया है। 5 बच्चों की असमय मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। विधायक जायसवाल ने बताया कि बच्चों के परिवार को 4-4 लाख रुपये शासन की ओर से, ग्राम पंचायत से अंतेष्टि सहायता और विधायक निधि से 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed