{"_id":"633a5f058038c506282dde2b","slug":"tragic-accident-on-sagar-bina-railway-line-three-people-died-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर-बीना रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन युवकों की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर-बीना रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन युवकों की ट्रेन से कटकर मौत
Mon, 03 Oct 2022 09:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:33 AM IST
सार
सागर बीना रेलवे लाइन पर तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर तीन की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर में चलती ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मोतीनगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि घटना रविवार शाम नरियाली और सागर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रथम दृष्टया तीनों लोग रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे, तभी सागर की ओर आ रही हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र यादव (26), संजू घोषी (30) और राजकुमार यादव (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र यादव (26), संजू घोषी (30) और राजकुमार यादव (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
