फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor-trolley overturns in Chhindwara, 11-year-old child dies

Chhindwara: सीमेंट-लोहे से भरी ट्रॉली पर बैठा था 11 साल का बच्चा, घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से मौत

Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घाटी पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Tractor-trolley overturns in Chhindwara, 11-year-old child dies
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सीमेंट-लोहे से भरी ट्रॉली पर बैठकर सफर कर रहा था। घाटी पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के तामिया के चोराडोंगरी के पास का है। बताया गया कि ग्राम चोराडोंगरी के पूर्व सरपंच किशनलाल कुड़ोपा का ट्रैक्टर (एमपी 28 एसी 9808) छिंदी से 100 बैग सीमेंट और 11 क्विंटल लोहा लेकर चोराडोंगरी की तरफ जा रहा था। ट्रॉली ओवरलोड थी। उसी पर कई लोग बैठे थे। उनके साथ ही 11 साल का नितेश परतेती भी था। घाट पार करते समय ट्रैक्टर का कंट्रोल बिगड़ गया और वो ट्रॉली सहित पलट गया। इससे पहले ही ट्रैक्टर चालक सहित अन्य लोग कूद गए, पर बच्चा फंस गया और पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बच्चे दबे होने की आशंका में तुरंत ट्रॉली सीधा करने की कोशिश की। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस को भी खबर की गई। जब तक ट्रॉली के नीचे से मशक्कत कर बच्चे को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed