{"_id":"69d2246240254ce1c50e344e","slug":"woman-working-in-a-field-dies-after-being-struck-by-lightning-post-mortem-conducted-today-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4128599-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, खेत में काम कर रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, खेत में काम कर रहा था परिवार
Mon, 06 Apr 2026 08:32 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:32 AM IST
सार
टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जैवर में खेत पर काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक बदले मौसम के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल जतारा
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैवर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बीती शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है, जब महिला अपने खेत में काम कर रही थी। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी चंदेरा रश्मि जैन के अनुसार मृतिका की पहचान बिचकू पत्नी चतुर्भुज कुशवाहा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम जैवर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रोज की तरह अपने खेत पर कार्य कर रही थी, तभी अचानक मौसम में बदलाव हुआ और देखते ही देखते बिजली गिर गई। घटना इतनी तेज और अप्रत्याशित थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ
घटना की जानकारी मिलते ही जैवर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से ही हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
ग्रामीणों ने जानें क्या कहा?
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन पर्याप्त जागरूकता और सुरक्षा उपायों के अभाव में लोग इसका शिकार हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों या खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार लोग काम जारी रखते हैं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर आकाशीय बिजली के खतरों को उजागर कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या जल स्रोतों के पास रहना बेहद खतरनाक होता है। ऐसे समय में सुरक्षित स्थान पर शरण लेना ही सबसे बेहतर उपाय माना जाता है।