{"_id":"6a40944fea7d4088500ee250","slug":"car-crashes-into-electric-pole-woman-dies-over-half-a-dozen-injured-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4443550-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार अर्टिगा बिजली के पोल से टकराई, महिला की मौत; पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार अर्टिगा बिजली के पोल से टकराई, महिला की मौत; पांच लोग घायल
Sun, 28 Jun 2026 09:54 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:54 AM IST
सार
टीकमगढ़-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच घायल हो गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार।
विस्तार
रविवार सुबह टीकमगढ़-झांसी राष्ट्रीय मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अर्टिगा कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6 बजे दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बंडा पुल के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रवींद्र अहिरवार,सरोज अहिरवार, ममता, अनीता अहिरवार, राजकुमारी अहिरवार घायल हुए हैं। ये सभी लोग छतरपुर जिले के घुवारा के रहने वाले हैं।
ग्रामीणों ने की तत्काल मदद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी से टीकमगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार क्रमांक यूपी 93 बीके 4353 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।
इस दर्दनाक हादसे में दिगौड़ा निवासी बुट्टू कुशवाहा की करीब 60 वर्षीय मां नन्नी कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, कार में सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Police Transfers: एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ भिजवा दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि क्षेत्र में भी घटना को लेकर गहरा दुख और चिंता व्याप्त है।

घटनास्थल पर ग्रामीण