{"_id":"6b0934eae78159bcc604ca7d","slug":"tikamgarh-woman-sarpanch-accuses-liquor-contractor-of-assault-nephew-also-named-in-police-case-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़: महिला सरपंच से नौ महीने तक जबरदस्ती का आरोप, विधानसभा में उठा मामला, शराब ठेकेदार व भतीजे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़: महिला सरपंच से नौ महीने तक जबरदस्ती का आरोप, विधानसभा में उठा मामला, शराब ठेकेदार व भतीजे पर केस दर्ज
Fri, 27 Nov 2026 01:15 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:15 PM IST
सार
सरपंची सिखाने के बहाने फार्म हाउस ले जाकर महिला सरपंच के साथ करीब नौ महीने तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोप शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भतीजे पर पंचायत की सील, सिम और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट कब्जे में लेने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जतारा क्षेत्र में महिला सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने शराब ठेकेदार भरत राय और उसके भतीजे धर्मेंद्र राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शराब ठेकेदार ने सरपंची का काम सिखाने के बहाने उसे फार्म हाउस ले जाकर करीब नौ महीने तक अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। वहीं आरोपी के भतीजे पर पंचायत की सील, सिम कार्ड और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अपने कब्जे में लेने का आरोप है। गुरुवार को एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला 14 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत की सरपंच निर्वाचित हुई थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद शराब ठेकेदार भरत राय ने उसे सरपंची का अनुभव नहीं होने की बात कहकर पंचायत का काम सिखाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर महिला उसके साथ चार पहिया वाहन से एक फार्म हाउस पहुंची।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को करीब तीन महीने तक फार्म हाउस पर रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि इसी बीच भरत राय का भतीजा धर्मेंद्र राय भी वहां पहुंचा। उसने पंचायत का काम संभालने की बात कहकर महिला की पंचायत की सील, सिम कार्ड और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भरत राय उसे दूसरे फार्म हाउस पर ले गया, जहां करीब छह महीने तक रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पंचायत की सील, सिम कार्ड और डीएससी वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले जतारा थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामला विधानसभा में उठाए जाने के बाद 24 नवंबर 2026 को दोबारा मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच डीएसपी अनिल कुमार सिंह को सौंपी है। फिलहाल पुलिस महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

