फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger's family increased in Indore: The tigress, who broke the cage twice in the zoo, gave birth to four cubs

इंदौर में बढ़ा बाघों का कुनबा: चिड़ियाघर में दो बार पिंजरा तोड़ चुकी बाघिन ने दिया चार शावकों को जन्म

Sat, 02 Apr 2022 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार दोपहर में मां के साथ चारों शावकों को देखा गया। इंदौर जू में अब बाघों का कुनबा 12 तक पहुंच गया है।
 

विज्ञापन
Tiger's family increased in Indore: The tigress, who broke the cage twice in the zoo, gave birth to four cubs
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। इनमें तीन यलो और एक का रगं सफेद है। शुक्रवार दोपहर में मां के साथ चारों शावकों को देखा गया। इंदौर जू में अब बाघों का कुनबा 13 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इंदौर चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इंदौर की प्रसिद्ध बाघिन जमना के शावकों को केज में लाई, तब जानकारी जू प्रबंधन को मिली है। गुरुवार को उसने इन्हें जन्मा है। जमना के चारों शावक स्वस्थ हैं। इन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। इनमें तीन यलो और एक का रगं सफेद है। बाघिन शावकों को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचा दे, इसका ध्यान रख रहे हैं। किसी को पिंजरे के आसपास नहीं दिया जा रहा। शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन


पांच साल पहले आई थी, दो बार पिंजरा तोड़ चुकी
ये वही बाघिन है, जो दो बार पिंजरा तोड़ चुकी है। 27 नवंबर को 12 फीट ऊंची जाली कूद कर भागी थी। दूसरी बार 12 दिसंबर को बाड़ा तोड़कर भागी थी। इसे पांच साल पहले वन विहार नेशनल पार्क से लाया गया था। मई 2018 में इसी बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेबीज से दम तोड़ रहे भेड़िए
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रेबीज के चलते 3 दिन में 6 भेड़ियों की मौत हो गई है। प्राणी संग्रहालय में 8 भेड़िए थे, बाकी बचे दो भेड़ियों को फिलहाल आइसोलेट किया गया है। चिड़ियाघर में रेबीज रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अन्य जानवरों का वैक्सीनेशन करवा दिया है। जो भी ऐहतियात है, बरत रहे हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक बीते तीन दिन में छह भेड़ियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार  को एक साथ दो भेड़ियों की मौत हुई उसके बाद लगातार बुधवार और गुरुवार को भी दो-दो भेड़ियों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed