{"_id":"634d01baecfb327452370c5a","slug":"tiger-hunted-cow-in-maize-field-in-chhindwara-stirred-villagers-forest-team-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मक्के के खेत में बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, अलर्ट पर फॉरेस्ट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मक्के के खेत में बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, अलर्ट पर फॉरेस्ट टीम
Mon, 17 Oct 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:48 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक बाघ ने खेत में चर रही गाय का शिकार किया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पेंच टाईगर रिजर्व से लगे ग्राम जमतरा में गाय के शिकार से एक दिन पहले सैलानियों को बाघ नजर आया था।
विज्ञापन
बाघ ने किया गाय का शिकार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा में एक बाघ ने खेत में चर रही गाय का शिकार किया। घटना की जानकारी लगने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पेंच टाईगर रिजर्व से लगे ग्राम जमतरा में गाय के शिकार से एक दिन पहले सैलानियों को बाघ नजर आया था। वहीं, दूसरे ही दिन उसने किसान के खेत में घुसकर गाय का शिकार किया। वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट किया है।
ग्राम पंचायत जमतरा के सरपंच ने बताया कि मंगल सिंह कहार की गाय अक्सर खेत में बंधी रहती थी, वहीं आज बाघ ने खेत में बंधी गाय का शिकार कर लिया। दोपहर में जब किसान खेत पहुंचा तो उसे गाय मृत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसने तत्काल वन अमले को इसकी सूचना दी। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रही है। बता दें, टाइगर सफारी का यह हिस्सा कोर एरिया में आता है, जहां पर बाघ लगातार मूवमेंट कर रहा है। वन विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है।