{"_id":"58468c4c4f1c1be059448764","slug":"tiger-hit-by-train-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर आया बाघ, कटकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर आया बाघ, कटकर हुई मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश के सतना के मझगवां रेलवे ट्रेक पर एक बाघ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार देर रात सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और पंचनामा बनाकर बाघ के शव को कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अफसर ने बताया कि मृतक बाघ वन परिक्षेत्र में रहने वाले 4 बाघों में से एक था और रात को पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रेक किनारे घायल अवस्था में बाघ तड़पता रहा। रात करीब 10 बजे महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी, तो चालक ने उसे देखा तो मझगवां स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग को अवगत कराया गया। आनन-फानन में वन अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन, काफी देर हो चुकी थी, बाघ मौके पर मृत हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
