फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger hide and animal Trophies recovered during raid from residence of Ashwin Sharma

आयकर विभाग के छापे पर पहली बार बोले कमलनाथ- ये राजनीति सफल नहीं होने वाली

Tue, 09 Apr 2019 03:08 PM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Tiger hide and animal Trophies recovered during raid from residence of Ashwin Sharma
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आ गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कमलनाथ ने कहा, "राजनीतिक दृष्टि से जो करने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें कोई सफल होने वाला नहीं है।'


loader

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आ गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कमलनाथ ने कहा, "राजनीतिक दृष्टि से जो करने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें कोई सफल होने वाला नहीं है।'


 



छापे में प्रवीड़ कक्कड़ (मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी) के करीबी अश्विन शर्मा के घर से बाघ की खाल बरामद की गई है। वन विभाग की टीम उनके घर पहुंची है।  

अश्विन शर्मा के निवास से काले हिरण, बाघ, हिरण और तेंदुए आदि की ट्रॉफियां भी बरामद की गई हैं। इसके साथ ही चित्तीदार हिरण की खाल भी मिली है। मामले पर वन विभाग का कहना है कि कागजों की जांच के बाद 'वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।' 
 

वहीं आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रवीण कक्कड़ का कहना है, "मेरे विचार से यह (आयकर छापे) पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई थी। आयकर विभाग को मेरे या मेरे परिवार के किसी भी ठिकाने से ऐसा कोई भी दस्तावेज या नकदी या आभूषण नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके।" 

उन्होंने कहा, "मेरे दोनों बैंक लॉकरों की जांच में भी आयकर अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हवाला की राशि या किसी राजनीतिक पार्टी के लिए धन संग्रह से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है।" 

उन्होंने आगे कहा, "आयकर विभाग की दिल्ली से आई टीम के अधिकारी लगभग 48 घंटे मेरे घर में रहे। वे (रविवार) तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास दरवाजे तोड़कर मेरे घर में घुसे थे। मेरे घर में घुसने का उनका तरीका गलत था। हालांकि, दो दिन की बारीक छानबीन के बाद भी उन्हें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसे वे जब्त या बरामद कर सकें।" 

छापे में जानवरों की खाल और ट्रॉफियां बरामद
छापे में जानवरों की खाल और ट्रॉफियां बरामद - फोटो : ANI

अब तक क्या-क्या मिला?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां जारी छापे में करोड़ों के अवैध लेनदेन का पता चला है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि दिल्ली के तुगलक रोड स्थित एक महत्वपूर्ण शख्स के घर से 20 करोड़ रुपये नकद एक बड़े दल के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि तुगलक रोड में कई विशिष्ट लोग रहते हैं। 

सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा कि छापे की अब तक की कार्रवाई में 14.6 करोड़ रुपये नकद, 252 बोतल शराब, कुछ हथियार और बाघ के छाल मिले हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि मध्यप्रदेश में छापेमारी के बाद एक बड़े रैकेट के जरिए कारोबारी, नेता और नौकरशाहों से 281 करोड़ के अवैध लेनदेन का पता चला है।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापों के दौरान कई सबूत मिले। इनमें एक कैशबुक भी शामिल है, जिसमें 230 करोड़ के बेनामी लेनदेन का जिक्र है।

कैशबुक के अलावा 242 करोड़ रुपये की रकम के फर्जी बिलों के जरिए हेरफेर और टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देशों में 80 कंपनियों की मौजूदगी के सुबूत भी मिले हैं। दिल्ली के पॉश इलाकों में बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।

डायरियां, कंप्यूटर फाइल और एक्सल फाइल मिलीं

विभाग ने रविवार को तड़के 3 बजे मप्र, गोवा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली  के 52 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई का मुख्य केंद्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) स्थित एक समूह, भोपाल, इंदौर और गोवा थे। विभाग को छापे के दौरान हाथ से लिखी कई डायरियां, कंप्यूटर फाइल और एक्सल फाइल मिलीं। 

कमलनाथ के सलाहकार राजेन्द्र मिगलानी के घर 30 घंटे से ज्यादा समय से छापा मारा गया। आयकर विभाग को इलेक्शन बॉन्ड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेज में लिखा है 'इलेक्शन बॉन्ड-200'। छापे में अनेक डायरियां और कंप्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है।

इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्रॉपर्टी खरीदे जाने का जिक्र है। फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कालाधन सफेद किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

आयकर विभाग की टीम सीएम के निज सचिव प्रवीण कक्कड़ की पत्नी साधना को लेकर आईडीबीआई बैंक गई और लॉकर खुलवाया। इसमें से 48 लाख रुपये की ज्वेलरी मिली है। इसके पहले घर से 30 लाख की ज्वेलरी मिल चुकी है।

आयकर की टीम कक्कड़ के बेटे सलिल को लेकर बीसीएम हाइट्स गई, यहां पर उनकी थर्ड आई, शरद बिल्डर्स, ऐश्वर्याबिल्डर्स व अन्य कंपनियों के दफ्तर है, जिसमें वह डायरेक्टर है। प्रवीण कक्कड़ के सीए का कहना है कि सारी ज्वेलरी रिर्टन शो में है। उनका परिवार पूरी आय शो करता है और टैक्स देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed