फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three Year Old Innocent Died After Getting Stuck In Rotavator Of Tractor in Chhindwara

Chhindwara: चाचा का ट्रैक्टर बना मासूम के लिए काल, रोटावेटर में दबने से मौत, एफआईआर दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 07:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के ग्राम पिपरिया गनी में एक तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम बच्चा अपने चाचा के ट्रैक्टर पर बैठा था, तभी रोटावेटर में दबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Three Year Old Innocent Died After Getting Stuck In Rotavator Of Tractor in Chhindwara
रोटावेटर में दबने से मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में नवेगांव थाना के ग्राम पिपरिया गनी में तीन साल के मासूम बच्चे की रोटावेटर में दबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बच्चे के चाचा के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बच्चा अपने चाचा के साथ खेत पर गया था। वहां वह ट्रैक्टर पर बैठ गया, तभी उसकी अचानक नींद लग गई और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी रोटावेटर में दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, भाईदूज के दिन की घटना से यदुवंशी परिवार में मातम पसर गया है। यहां रहने वाला माखन यदुवंशी अपने खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इस दौरान उसने अपने तीन साल के भतीजे यश यदुवंशी को ट्रैक्टर पर बैठा लिया था। तभी जुताई करते समय मासूम यश नींद के झकोरे में नीचे गिर गया और रोटावेटर की प्लेट में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी माखन यदुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पड़ गई भारी...
चाचा के साथ खुशी खुशी ट्रैक्टर पर सवार हुए इस बच्चे को शायद यह नहीं मालूम था कि यह ट्रैक्टर उसकी जान ले लेगा। घटना के बाद मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चाचा माखन यदुवंशी के भी आंसू नहीं थम रहे है। हालांकि, मृतक बच्चे के दादा ने चाचा माखन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके अब मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed