Chhindwara: दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाप-बेटे को रौंदा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसा हुआ है। दो सड़क हादसे में बाप-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक जगह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा। वहीं, अमरवाड़ा के पास लहगड़ुआ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले से होकर गुजरने वाले भोपाल मार्ग पर देलाखारी मुगरिया तिराहे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को पहिए तलें रौंद दिया, जिससे बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया, बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला और बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
देलाखारी चौकी प्रभारी उईके के मुताबिक, हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। मुंगरिया निवासी सनीलाल भारती (40) अपने 12 साल के बेटे मेहरबान सिंह भारती के साथ देलाखारी की तरफ जा रहा था, तभी भोपाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सनीलाल बाइक समेत बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा मेहरबान भी पहिए में चोटिल हो गया, जिसे पहले तामिया और फिर छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत के बाद उनके गांव में मातम पसर गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तेज गति से भाग रही थी बस...
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मयूर ट्रांसपोर्ट की जिस बस से यह हादसा हुआ वह काफी तेज गति से परासिया से भोपाल की तरफ जा रही थी। तभी अचानक मुंगरिया तिराहे को पार कर रहे पिता पुत्र की बाइक उसकी जद में आ गई और एक ही परिवार के दो लोग काल के गाल में समा गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया था, जबकि बस के यात्री भी घबरा गए थे, काफी देर तक सड़क पर हंगामा मचा रहा। हालांकि, बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।
ब्लैक स्पाट में थम नहीं रहे हादसे...
गौर करने वाली बात यह है कि छिंदवाड़ा पुलिस की ओर से सड़क हादसों को रोकने के लिए जगह-जगह ब्लैक स्पाट बना तो दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी हादसे रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, जिस जगह ये दर्दनाक हादसा हुआ यहां तिराहा है। लेकिन संकेतक न होने के कारण अक्सर यहां पर हादसे हो जाते हैं।
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई...
अमरवाड़ा के लहगड़ुआ के पास एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बिछुआ निवासी अनूप उइके अमरवाड़ा की तरफ से अपने घर की तरफ लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। यहां सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाईक में बैठा अनूप उईके का सिर भी पेड़ से बुरी तरह से टकरा गया, जिससे उसके सिर से काफी खून बह गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना को जांच में लेते हुए प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के कारण की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस बाइक में हादसा हुआ। वह काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, जिसे अनूप ही चला रहा था। ऐसे में तेज गति होने के कारण बाइक यहां पर स्थित मोड़ पर अनबैलेंस होकर पेड़ से टकरा गई।
