फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three officers went on cycle tour under Save Fuel Save Nature foreign elder also joined in Jabalpur

Save Fuel Save Nature: साइकिल यात्रा पर निकले तीन अधिकारी, नेचर प्रेमियों के कारवां से विदेशी बुजुर्ग भी जुड़ा

Tue, 14 Feb 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

साइकिल यात्रा शुरू करने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य ईंधन और पर्यावरण को बचाना है। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सबका स्वस्थ रहना बेहद कठिन हो गया है। लोग ज्यादा से ज्यादा बाइक का इस्तमाल करते हैं। लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए कि जितना हो सके अपना काम साइकिल से करें।

विज्ञापन
Three officers went on cycle tour under Save Fuel Save Nature foreign elder also joined in Jabalpur
‘सेव फ्यूल सेव नेचर’ का संदेश देने के लिए तीन दोस्तों ने निकाली साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा में एक विदेशी बुजुर्ग यात्री प्रकृति प्रेमियों से प्रभावित होकर साइकिल यात्रा में शामिल हो गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के तीन दोस्तों ने लोगों में ‘सेव फ्यूल सेव नेचर’ का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा निकाली। ये यात्रा छत्तीसगढ़ से शुरूकर बनारस के लिए रवाना हुई है। ये तीनों दोस्त अकाउंटेंट जनरल विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


साइकिल यात्रा में शामिल होने वाले विदेशी शख्स का नाम डेविड है। वे लंदन के रहने वाले हैं। उनके पास अनोखी फोल्डिंग साइकिल है। उनकी साइकिल को सभी लोग बड़े उत्साह के साथ देख रहे थे। लंदन के डेविड ने बताया कि वे नेपाल जा रहे हैं।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा शुरू करने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य ईंधन और पर्यावरण को बचाना है। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सबका स्वस्थ रहना बेहद कठिन हो गया है। लोग ज्यादा से ज्यादा बाइक का इस्तमाल करते हैं। लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए कि जितना हो सके अपना काम साइकिल से करें। इससे ईंधन की बचत के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहेगा। संदीप ने बताया कि हमारी साइकिल यात्रा वाराणसी में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed