फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   three men who are front runner in farmer agitation of mp

मंदसौर किसान आंदोलनः ये तीन लोग जिन्होंने शिवराज सरकार को किया घुटने टेकने पर मजबूर

Thu, 08 Jun 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 08 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
three men who are front runner in farmer agitation of mp

मध्य प्रदेश के मंदसौर, देवास सहित 6 जिलों में चल रहा किसान आंदोलन काफी उग्र हो गया है। किसानों ने लोन माफी और फसल के उचित दाम मांगने को लेकर के गाड़ियों, पुलिस स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया है और कलेक्टर से लेकर के जिले के अन्य अधिकारियों पर हमला किया है।

विज्ञापन


एमपी के इस आंदोलन में मुख्यतः तीन लोगों का नाम सामने आ रहा है, जिन्होंने इसकी पूरी रुपरेखा तैयार की और शिवराज सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन


अनिल यादव
भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना बड़ा महंगा साबित हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसान उग्र हो गए और आंदोलन ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया। इंदौर के रहने वाले अनिल यादव को जून 4 को पुलिस ने हिरासत में लिया गया और 5 जून को भोपाल जेल में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि अनिल को हिंसा न भड़के इसलिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस का यह दांव काफी उल्टा पड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कुमार शर्मा
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष और कक्का जी के नाम से मश्हूर शिव कुमार शर्मा प्रदेश में किसानों के मसीहा बन कर उभरे हैं। पुलिस का कहना है किसानों को सरकार के प्रति भड़काने में मुख्य काम इन्होने किया है। इससे पहले 2010 में शर्मा भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए थे। तब इन्होंने किसानों के साथ राजधानी भोपाल को ट्रैक्टर के साथ दो दिन तक बंधक बना लिया था। हालांकि इसके बाद शिव कुमार को भारतीय किसान संघ से निकाल दिया गया था। वहां से निकालने के बाद कुमार ने अपना नया संगठन खड़ा किया था। 


शिवकांत दीक्षित
आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संगठन के नेता शिवकांत दीक्षित की सरकार और किसानों में काफी अच्छी पैठ थी। हालांकि इस वक्त उनकी छवि अच्छी नहीं है, क्योंकि उन पर दो अन्य गुटों ने आरोप लगाया है कि वो सरकार के साथ मिले हुए हैं। 4 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने के बाद शिवकांत ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। दीक्षित संघ के प्रचारक हैं और पूर्व में छत्तीसगढ़ में काम कर चुके हैं।  फिलहाल वो एमपी और छत्तीसगढ़ में बीकेएस के संगठन मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed