फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   three killed and 54 injured after a bus overturned and fell into deep gorge

छिंदवाड़ा में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 54 घायल

Tue, 26 Mar 2019 03:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 Mar 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
three killed and 54 injured after a bus overturned and fell into deep gorge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

जिले में हर्रइ कस्बे के पास दूल्हादेव घाटी में सोमवार की रात को एक बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक मनोज रॉय ने बताया कि अमरवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के छुई गांव का रहने वाला एक परिवार अपने दिवंगत रिश्तेदार की अस्थियां नर्मदा नदी में विसर्जित कर बरमान से वापस लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


बस सोमवार को मध्यरात्री में दूल्हादेव घाटी में पलट गई और हादसे में तान सिंह पटेल (70), भीकम (60) और सादराम (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राय ने बताया कि हादसे में 54 लोग घायल हो गए हैं, इनमें से 43 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को जिला अस्पताल में घायलों से मिलने गए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed