{"_id":"5ee68c4c8ebc3e4330113452","slug":"the-swarm-of-desert-locusts-reached-inside-bhopal-will-be-eradicated-by-spraying-chemical","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के अंदर पहुंचा रेगिस्तानी टिड्डियों का झुंड, खात्मे के लिए बनाया गया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के अंदर पहुंचा रेगिस्तानी टिड्डियों का झुंड, खात्मे के लिए बनाया गया प्लान
Mon, 15 Jun 2020 02:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेगिस्तानी टिड्डियों का कई झुंड रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और पड़ोसी जिले रायसेन के अंदर आ गया। इस दौरान कृषि विभाग को टिड्डियों की सक्रिय ट्रैकिंग और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टिड्डी दलों पर रात के दौरान रसायनों के छिड़काव का प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
भोपाल के उप निदेशक, एसएन सोनानिया ने कहा कि यहां टिड्डी दल का दो समूह है। इनमें एक दल कोलार रोड पर एक नहर के पास लगभग 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। वहीं, दूसरा दल बेरसिया क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि बेरासिया क्षेत्र में टिड्डियों का झुंड जंगलों में चला गया था, लेकिन हवाओं के साथ अब ये उसी क्षेत्र में वापस लौट आया है।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारी ने कहा, “हमने रात में पेड़ों पर बसने वाले टिड्डियों पर रसायनों को स्प्रे करने के लिए फायर ब्रिगेड से फायर टेंडर का इस्तेमाल करने की मदद मांगी है।" इसके पीछे के कारण पर उन्होंने कहा पेड़ों की ऊंचाई पर बैठे टिड्डियों पर सामान्य स्प्रेयर से रसायनों को स्प्रे करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रात में वह इन टिड्डियों को नियंत्रित कर लेंगे।”
विज्ञापन
रायसेन में कृषि विभाग के उप निदेशक एनपी सुमन ने कहा, “हमें एक-दो जगहों से टिड्डियों के झुंड के बारे में रिपोर्ट मिली है। क्योंकि कृषि क्षेत्र में कोई फसल नहीं है, इसलिए किसान चिंतित नहीं हैं लेकिन राज्य में उनकी उपस्थिति जारी रहने से खरीफ फसलों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। हम उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। ”
कृषि विभाग के एक दूसरे अधिकारी ने इस मामले पर कहा कि अब तक रेगिस्तानी टिड्डियों से लगभग 35 जिले प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में टिड्डी दलों का हमला हुआ था, जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था।
