{"_id":"6ad1f0e75b5d55f16803439e","slug":"major-crackdown-in-ujjain-bulldozers-roll-over-illegal-ashram-on-simhastha-land-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4839261-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, महामंडलेश्वर ज्योतिगिरि के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर
Fri, 16 Oct 2026 03:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:46 PM IST
सार
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत नगर निगम ने जूना अखाड़े के हरियाणा सेवा आश्रम के जी+3 भवन को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, पहले दो नोटिस दिए गए थे। प्रशासन ने कार्रवाई को हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप बताया है।
विज्ञापन
उज्जैन के आश्रम पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार तड़के नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्कराज पार्किंग और नृसिंहघाट क्षेत्र के समीप स्थित जूना अखाड़े के हरियाणा सेवा आश्रम पर बुलडोजर चला दिया। महामंडलेश्वर ज्योतिगिरिजी महाराज द्वारा सिंहस्थ की सुरक्षित जमीन पर होटलनुमा अवैध जी+3 (चार मंजिला) भवन तान लिया गया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
सुबह-सुबह पोकलेन और जेसीबी से हुई कार्रवाई नगर निगम के भवन अधिकारियों के अनुसार, निगम की टीम ने पूरी योजना के तहत सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच मौके पर दबिश दी। इस विशाल ढांचे को गिराने के लिए चार पोकलेन मशीनों और एक जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही शुरू हुई इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और नगर निगम का अमला मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्या दतिया में फिर होगा उपचुनाव? 1991 के पुराने मामले में फंसे कांग्रेस विधायक, हाईकोर्ट से मिला नोटिस
विज्ञापन
पहले दिए गए थे नोटिस, अनदेखी पर हुई कार्रवाई
अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिंहस्थ क्षेत्र की इस बहुमूल्य भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए महामंडलेश्वर को पहले ही दो बार आधिकारिक नोटिस जारी किए गए थे। तय समय-सीमा बीत जाने और स्वेच्छा से अतिक्रमण न हटाने के बाद, प्रशासन ने हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह सख्त विध्वंस कार्रवाई की है।
सिंहस्थ भूमि बचाने के लिए आगे भी जारी रहेगा
अभियान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ मेलों और आयोजनों के लिए आरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पूर्व में भी कई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है, और आने वाले दिनों में भी इस तरह के अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

ऐसे की गई कार्यवाही

ऐसे की गई कार्यवाही

ऐसे की गई कार्यवाही
