{"_id":"671100c5afbadc40030cc20f","slug":"the-shopkeeper-was-beaten-up-for-asking-money-for-cigarettes-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, चाचा-भाई को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, चाचा-भाई को भी नहीं छोड़ा
Thu, 17 Oct 2024 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:49 PM IST
सार
Maihar News: मुकुंदपुर जग्गनाथ चौराहे पर सिगरेट के पैसे मांगने पर एक युवक ने अपने 25 साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सिगरेट के पैसे मांगने पर एक युवक ने अपने 25 साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ युवक चिल्ला रहे हैं। यह पूरा वाक्य अमरपाटन थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर जग्गनाथ चौराहे का है।
विज्ञापन
हमले में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी मुताबिक मदन गोपाल गुप्ता नाम के एक दुकानदार की दुकान पर दो शराबी सिगरेट लेने पहुंचे थे। दुकानदार ने सिगरेट तो दे दी, लेकिन जब उसने पैसे मांगे तो दोनों आनाकानी करने लगे। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई और फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों शराबियों ने अपने दो दर्जन साथियों को बुला लिया और दुकानदार और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में दुकानदार मदन गोपाल गुप्ता, उनके चाचा और भाई समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित दुकानदार के जानकारी मुताबिक कुछ लोग दुकान में आकर सिगरेट मांगने लगे। मैंने उन्हें सिगरेट दी तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जोर लगाकर पैसे मांगे तो वो लोग गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने दुकान का सारा समान गिराकर तोड़फोड़ करने लगे। मेरे चाचा और भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई है।
विज्ञापन
