फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The reason for the Damoh-Deoran triple murder came to the fore

Damoh Triple Murder: देवरान तिहरे हत्याकांड की वजह आई सामने, जानें क्यों बरसाई थीं दलित परिवार पर गोलियां

Sat, 29 Oct 2022 08:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 08:49 PM IST
सार

दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने  बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी के साथ मृतक मानक अहिरवार छेड़छाड़ करता था। इसी वजह से ये हत्याकांड हुआ। 

विज्ञापन
The reason for the Damoh-Deoran triple murder came to the fore
दमोह के देवरान में दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सभी सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में हत्याकांड की वजह भी सामने आई है। आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ के कारण ये हत्याकांड हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले देहात थाना के देवरान गांव में 25 अक्टूबर की एक दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदेशभर में मामले को लेकर रोष देखा गया। जगह-जगह ज्ञापन दिए गए। सीएम तक ने मामले की निंदा की थी। पुलिस ने हत्याकांड के सभी सात आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने  बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी के साथ मृतक मानक अहिरवार छेड़छाड़ करता था। इसी वजह से ये हत्याकांड हुआ। 
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने पति को सारी बता बताई थी। आक्रोशित होकर आरोपी जगदीश ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि जगदीश ने गुस्से में मानक अहिरवार को दो गोली मारी थी। आरोपी मानक के माता-पिता को मारना नहीं चाहता था, लेकिन गुस्से में उन्होंने मानक के पिता घमंडी अहिरवार एवं उसकी पत्नी राज प्यारी को भी गोली मार दी थी। उनकी भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने  बताया कि जिस प्रकार के ज्ञापन लोगों  द्वारा दिए जा रहे हैं और उसमें घटना का कारण कुछ और बताया जा रहा है,  जबकि ऐसा नहीं है। चार दिन तक चली जांच और विवेचना में यही बात सामने आई और आरोपियों ने भी यही बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने की वजह केवल यही है। पीड़ित परिवार ने जिन लोगों के नाम बताए थे उन लोगों पर ही मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed