फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The prisoners heard the 100th edition of Mann Ki Baat, Resolved to join the mainstream of the society

Mann ki Baat: मन की बात के 100वें संस्करण को सुन कैदियों ने लिया संकल्प, बोले- समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे

Mon, 01 May 2023 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 May 2023 08:16 AM IST
सार

कटनी जिला जेल में बंद बंदियों ने रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सुना और बुराई का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
The prisoners heard the 100th edition of Mann Ki Baat, Resolved to join the mainstream of the society
मन की बात सुनते कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित हुआ, जिसे देश-विदेश में भी सुना गया। पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए मध्यप्रदेश के कटनी जिला जेल में बंद कैदियों ने भी इस कार्यक्रम को सुनने की अपील की थी, जिसे मानते हुए जेल अधीक्षक ने टीवी चैनल के माध्यम से कार्यक्रम चलाने की अनुमति प्रदान की थी। आधे घंटे तक चले इस कार्यक्रम को करीब एक सैकड़ा से अधिक बंदियों ने सुना और उस पर अमल भी किया।
विज्ञापन


कटनी के जिला जेल में बंद कैदियों ने जेल अधीक्षक समेत स्टॉफ के साथ मिलकर मन की बात के 100वें संस्करण को सुनकर पीएम मोदी से काफी प्रभावित हुए। बंदियों ने पीएम मोदी की बात सुनकर बुराई का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। बंदियों का कहना है क पीएम मोदी लगातार महिलाओं, समाज और सांस्कृति को बचाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हम सभी आपराधिक गतिविधियों छोड़कर एक अच्छा जीवन व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कैदियों ने बताया कि हम सभी ने मन की बात कार्यक्रम को चलाने की अपील की थी, जिसे जेल अधीक्षक ने नवाचार करते हुए सभी के लिए जेल के अंदर ही मन की बात कार्यक्रम चलवाया, जिसके लिए उनका भी आभार व्यक्त करते हैं। जेल अधीक्षक का कहना है कि इस कार्यक्रम से कैदियों के जीवन में काफी सुधार और बदलाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed