रतलाम के तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी गोलीबारी के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस मुठभेड़ में हमारे पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Madhya Pradesh: Dilip Dewal, the prime acussed in a triple murder case in Ratlam was shot dead by Police following an encounter.
विज्ञापन
DIG says, "Acussed was shot at during retaliatory firing by policemen, he was declared brought dead at the hospital. Five policemen have been injured" pic.twitter.com/vNucATgQX7विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2020
बता दें कि बुधवार को पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी दिलीप देवल फरार था। गुरुवार को खाचरोद रोड पर दिलीप की लोकेशन पुलिस को मिली थी। उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी और जबाबी कार्रवाई में मारा गया।
25 नवंबर की रात तीन मंजिला मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले 50 वर्षीय गोविंद सोलंकी, पत्नी 45 वर्षीय शारदा व 21 वर्षीय बेटी दिव्या की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरे दिन सुबह घटना का खुलासा हुआ था। पुलिस को संदिग्धों के फुटेज मिले थे। पहचान होने के बाद पता चला कि आरोपित दिलीप ने अनुराग उर्फ बॉबी, गोलू उर्फ गौरव, और लाला के साथ साजिश रचकर तीनों हत्या की थी।
आरोपी दिलीप ने पहले भी एक महिला की हत्या की थी और वह फिलहाल पैरोल पर था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीनों के सिर में गोली मारी गई थी। हत्याकांड से इलाके में दहशत मच गई थी।
