{"_id":"5eb2b5e78ebc3e903c17e312","slug":"the-madhya-pradesh-police-has-built-a-dining-hall-in-place-to-help-the-migrant-laborers-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई मध्य प्रदेश पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई मध्य प्रदेश पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं
Wed, 06 May 2020 06:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपने घरों की तरफ वापस लौट रहे मजदूरों की मदद में मध्य प्रदेश पुलिस की एक पहल को काफी सराहा जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए जगह-जगह भोजन कराने की व्यवस्था की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों और अन्य राहगीरों के लिये जिले में कई जगहों पर भोजनशालाएं चलाई जा रही हैं। इन जगहों में क्षिप्रा, सिमरोल, बड़गोंदा, मानपुर, किशनगंज और बेटमा शामिल हैं। इन भोजनशालाओं की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की तरफ से संभाली जा रही है।
प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं इन भोजनशालाओं के बाहर पुलिस ने बैनर भी लगवाए हैं, जिन पर लिखा है- कृपया भोजन करके जाएं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर खासकर इंदौर जिले से होते हुए अपने मूल निवास स्थानों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ पैदल ही चल पड़े हैं। इन्हीं लोगों की मदद के लिए यह इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में उत्तरप्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।