फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The famous doctor Yogesh of Dewas found corona positive

देवास के नामचीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले ही लगी थी वैक्सीन

Tue, 19 Jan 2021 06:03 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Jan 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
The famous doctor Yogesh of Dewas found corona positive
Dr Yogesh
देवास के नामचीन डॉक्टर योगेश वालिंबे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बता ये है कि उन्होंने एक दिन पहले ही कोविड वैक्सीन लगवाई थी। वह पहले से बीमार चल रहे थे, टीका लगवाने के बाद शनिवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक डॉ. वालिंबे का कोरोना टेस्ट हुआ और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।  
विज्ञापन


शनिवार को देवास जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीका लगा था लिस्ट में डॉ. योगेश वालिंबे का भी नाम था। सुबह 11 बजे उन्होंने जिला अस्पताल में करीब 15 मिनट तक लाइन में खड़े होकर वैक्सीन लगवाई। इसके बाद वह यहां आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में भी रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. वालिंबे ने देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पंवार, कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद देवास प्रशासन सक्रिय हो गया है। उनके कॉन्टैक्ट में आए लोगों को ट्रेस करने काम तेज हो गया है। देवास सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि डॉ. वालिंबे की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हमने उनसे संपर्क में लोगों की लिस्ट मांगी है। बता दें कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश वालिंबे (60) इंदौर रोड अग्रोहा नगर में रहते हैं और यहीं उनका प्राइवेट क्लीनिक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed