{"_id":"6257bbc24024b3408066f253","slug":"the-dead-body-of-the-martyred-jawan-reached-satna-in-kashmir-mps-ministers-paid-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: तिरंगे में लिपटकर गृहग्राम पहुंचा शहीद जवान का शव, गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद, मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: तिरंगे में लिपटकर गृहग्राम पहुंचा शहीद जवान का शव, गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद, मंत्री
Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
सार
कश्मीर में शहीद मध्य प्रदेश के सतना जिले के जवान का शव गुरुवार को लखनऊ से गृहग्राम मेहुती पहुंच गया है। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सांसद गणेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में शहीद सतना जिले के जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह गृहग्राम पहुंच गया है। गमगीन माहौल में सांसद गणेश सिंह, मंत्री रामखेलावन पटेल ने जवान के घर जाकर श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जवान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की थी। शहीद जवान का अंतिम संस्कार गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
सतना के मेहुती निवासी सुखराम सिंह कज्जू (35) पिता जनार्दन सिंह कश्मीर में तैनात थे। वे आर्मी के 23वीं राजपूत बटालियन में हवलदार थे। कश्मीर में बर्फबारी के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। लखनऊ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सतना के मेहुती निवासी सुखराम सिंह कज्जू (35) पिता जनार्दन सिंह कश्मीर में तैनात थे। वे आर्मी के 23वीं राजपूत बटालियन में हवलदार थे। कश्मीर में बर्फबारी के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। लखनऊ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
