फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The collision of vehicles of CM Shivraj Singh Chouhan and Kamal Nath convoy was fake, Bhopal ADG clarified

सीएम शिवराज और कमलनाथ के काफिले के वाहनों के टक्कर की खबर फर्जी, भोपाल एडीजी ने किया स्पष्ट

Mon, 23 Nov 2020 02:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Nov 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
The collision of vehicles of CM Shivraj Singh Chouhan and Kamal Nath convoy was fake, Bhopal ADG clarified
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले के वाहनों की भोपाल के वीआईपी रोड पर टक्कर की खबर गलत है। भोपाल के एडीजी ने यह जानकारी दी। दरअसल, कुछ खबरों में बताया गया था कि सीएम शिवराज के काफिले के वाहनों की टक्कर, दिल्ली से लौट रहे कमलनाथ के काफिले के वाहनों से हो गई। 

विज्ञापन


कमलनाथ के काफिले के दो वाहन भिड़े थे
भोपाल एडीजी ने कहा, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले के वाहनों की भोपाल में टक्कर की खबर गलत है। सच्चाई यह है कि कमलनाथ के काफिले के वाहनों की ही आपस में टक्कर हुई है। इसमें मुख्यमंत्री के काफिले का वाहन शामिल नहीं है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। '
विज्ञापन


दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले की गाड़ियां सोमवार सुबह वीआईपी रोड पर आपस में टकरा गईं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह औचक निरीक्षण पर निकले थे, इसी दौरान दिल्ली से भोपाल लौटे पूर्व सीएम कमलनाथ का काफिला भी यहीं से निकला और इस दौरान गाड़ियां टकरा गईं। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ये खबर फर्जी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed