{"_id":"61a0c16511d4d32b6b205741","slug":"the-burning-train-fire-in-4-bogies-of-durg-express-going-from-delhi-to-chhattisgarh-in-morena","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Burning Train: मुरैना में दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग, दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही थी ट्रेन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Burning Train: मुरैना में दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग, दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही थी ट्रेन, देखें वीडियो
Fri, 26 Nov 2021 05:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:12 PM IST
सार
दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लग गई। चार बोगियों में धुआं भर गया। गाड़ी मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
दुर्ग एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन 20848 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में लगी है। ट्रेन दिल्ली से दुर्ग की तरफ जा रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन में आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस के ए-1 और ए-2 डिब्बों में हेतमपुर रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रेन के आगे के हिस्से को अलग कर दिया गया है और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। इस ट्रेन को रोक दिया गया है और अन्य सभी ट्रेनें अपने मूल समय पर हैं।

मुरैना में जलती हुई ट्रेन।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुरैना से मिली जानकारी के मुताबिक आग एसी कोचेस में लगी थी। ट्रेन उधमपुर यानी वैष्णो देवी से दिल्ली होकर छत्तीसगढ़ जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इन डिब्बों को बाद में अलग कर लिया गया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर ट्वीट किया। शिवराज ने लिखा कि दुर्ग-ऊधमपुर ट्रेन के दो एसी कोच में मुरैना-धौलपुर के पास आग लगने की खबर है। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर रेलवे की टीम के साथ प्रदेश के फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच रही है। स्थिति पर हमारी लगातार नजर है।