मध्यप्रदेश: धरती के 'भगवान' को भी नहीं बख्श रहा कोरोना, अब तक 10 डॉक्टरों की मौत
मध्यप्रदेश में कोरोना अब और जानलेवा होता जा रहा है। मरीजों से अब डॉक्टरों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। कोरोना से राज्य में अभी तक 10 डॉक्टरों की जान जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मंगलवार को पांच डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो गई, जिसमें दो भोपाल, दो ग्वालियर और एक उज्जैन के डॉक्टर शामिल हैं। भोपाल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदीप सिंह 24 अप्रैल को कोविड संक्रमित हुए थे। उनका नेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती डॉक्टर उदय सिंह ने भी दम तोड़ दिया। 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था, डॉ. सिंह जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल में डेंटल सर्जन के पद पर कार्यरत थे।
भोपाल के दो डॉक्टरों की मौत
वहीं भोपाल के बाद ग्वालियर में कोरोना डॉक्टरों पर काल बनकर टूटा। ग्वालियर में जीआरएमसमी के पीएसएम विभाग की डिमांस्ट्रेटर डॉ अपेक्षा भाले औप जेएएच में पदस्थ ड्यूटी सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंघारे की कोरोना से मौत हो गई। दोनों डॉक्टर 6 मई को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। दोनों डॉक्टरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. भाले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुकी थीं, लेकिन दूसरा डोज लगने से पहले ही वे संक्रमण की शिकार हो गईं। भाले पहले से ही कोमॉरविड थी। कैंसर और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रही थी।वहीं डॉ. सिंघारे को एक भी टीका नहीं लगा था।
दूसरी लहर में 10 डॉक्टरों की गई जान
इसके अलावा उज्जैन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. के के कंवल की इंदौर में कोरोना से मौत हो गई। कंवल 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि प्रदेश में दूसरी लहर में अब तक 10 डॉक्टरों की जान जा चुकी है। उज्जैन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. केके कंवल, ग्वालियर के ड्यूटी सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंघारे ग्वालियर की डिमांस्ट्रेटर डॉ. अपेक्षा भाले, भोपाल के डेंटल सर्जन डॉ. उदय सिंह, भोपाल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदीप सिंह और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल समेत 10 डॉक्टरों का अभी तक कोरोना से निधन हो चुका है।
