फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teens and married woman relationship crossing the limits of the animalism

किशोर-शादीशुदा के प्रेम पर दोनों को पिलाया मूत्र, गर्म रॉड से पीटा

Tue, 09 Jun 2015 01:25 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
Teens and married woman relationship crossing the limits of the animalism

मध्यप्रदेश के हौशंगाबाद में प्रेम संबंधों की एक ऐसी दास्तां सामने आई है जहां जुल्म करने वालों ने प्रेमी जोडों पर ऐसा कहर बरपाया कि सुनने वाले दहल जाएं। लेकिन ढेरों जुल्म ढहाने के बाद भी गांव वाले उनका हौसला नहीं तोड़ पाए।

विज्ञापन


गांव वालों ने प्रेमी जोड़े को पूरे गांव के सामने दोनों को गंजाकर जूते की माला पहनाई गई और गांव में घुमाया गया। विरोध करने पर दोनों को लोहे की सुलगती रॉड से पीटा गया। इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो दोनों को मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया। मामला सामने आने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार होंशगाबाद के मैदाखेड़ा गांव में यह वाकया सामने आया। पुलिस के अनुसार सिंगोडा गांव निवसी अक्षय मेहरा का मैदाखेड़ा गांव निवासी रामगोपाल ठाकुर के यहां आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याचारों से तंग महिला चली गई किशोर के संग

Teens and married woman relationship crossing the limits of the animalism

इसी दौरान अक्षय के प्रेम संबंध रामगोपाल की पत्‍नी से हो गए। जल्द ही इसकी भनक महिला के पति को भी लग गई, तो उसने पत्‍नी को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बहाने उसका पति उसे रोज प्रताड़ित करता था।

उसने अक्षय को भी अपनी पत्‍नी से नहीं मिलने की धमकी दी थी। लेकिन रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर रामगोपाल की पत्‍नी ने उसका घर छोड़ दिया और अक्षय के साथ आकर मांडीदीप क्षेत्र में स्थित उसके घर में रहने लगी।

इसका पता गांव वालों को लगा तो वो बीते शुक्रवार को अक्षय के घर पहुंच गए और दोनों को यह कहकर वापिस मैदाखेड़ा ले आए कि उनकी कानूनी रूप से शादी करा दी जाएगी। गांव वालों पर विश्वास कर अक्षय और उसकी प्रेमिका वापिस गांव आ गए।

जुल्म सहकर भी किशोर संग रहने पर अड़ी महिला

Teens and married woman relationship crossing the limits of the animalism

बताया जाता है कि इसके बाद दोनों पर भरे गांव के सामने अत्याचार किए गए। गांव के बुजुर्ग लोगों की मौजूदगी में अक्षय और उसकी प्रेमिका को गंजा कर जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया।

इसके बाद दोनों के चेहरे पर लोहे की गर्म रॉड से प्रहार किए गए। हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए आरोपियों ने दोनों को मूत्र पीने पर मजबूर किया गया। जब दोनों गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए इसके बाद उन्हें थाने के बाहर फेंक दिया गया।

गांव वालों ने धमकी दी कि अगर किसी ने दोबारा इस तरह की हरकत की तो उसका भी यही अंजाम किया जाएगा। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला ने किशोर के साथ रहने की बात कही है। वहीं पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed