फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   teenager kidnap dump his three year old cousin in field so that he escape Class 12 board exams

मध्यप्रदेश: बोर्ड परीक्षा से बचने के लिए तीन साल के भतीजे का अहरण किया, गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरेना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
teenager kidnap dump his three year old cousin in field so that he escape Class 12 board exams
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के मोरेना जिले के टुडिला गांव में सोमवार रात को एक टीनेजर ने अपने तीन साल के भतीजे का अपहरण करके उसे खेत में फेंक दिया। उसने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि वह मंगलवार को होने वाली अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा से बच सके। पुलिस ने आरोपी की पहचान 18 साल के रणबीर के तौर पर की है।

विज्ञापन


रणबीर ने अपने तीन साल के भतीजे का उस समय अपहरण किया जब वह सो रहा था। उसने उसे रस्सी से बांधा और खेत में कुछ दूरी पर फेंक दिया। मोरेना के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने कहा कि नोट में लिखी लिखावट अटपटी थी। उससे ऐसा लग रहा था कि रणबीर मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा नहीं देना चाहता था।
विज्ञापन


बच्चे की मां ने सुबह तीन बजे देखा कि उनका बच्चा गायब है। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और जौरा पुलिस स्टेशन की एक गांव पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला। जिसमें लिखा था कि बच्चे को ढूंढने के लिए रणबीर को भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब रणबीर से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। वह पुलिस को उस जगह पर ले गया जहां उसने बच्चे को छोड़ा था। बच्चे को सुरक्षित वहां से बरामद कर लिया गया और रणबीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। यादव ने कहा, 'रणबीर ने बच्चे का अपहरण करने की बात स्वीकार की है और उसे रस्सी से बांधकर छोड़ दिया था। जिससे कि वह बच्चे को ढूंढने के लिए जाए और परीक्षा न दे सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed