पत्नी के डर से बाथरूम में छुपाई शराब, पी लिया एसिड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में एक 45 वर्षीय आदमी की गलती से एसिड पीने से मौत हो गई।
यह घटना छोटी चंबल इलाके में घटी और मामला अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।
मृत नरेश सिंह(45) एक शराबी था। उसकी पत्नी हमेशा उसे शराब पीने से रोकती थी। और इसी बात से पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। पत्नी हमेशा पति से शराब छोड़ने की बात कहती थी जिस पर दोनों की झड़प हुआ करती थी।
बाथरूम में छुपाई शराब
घटना के दिन पति नरेश ने अपने घर के बाथरूम में एक शराब की बोतल छुपा दी। आधी रात को जब वह छुपकर शराब पीने बाथरूम गया तो उसने शराब की जगह गलती से एसिड पी लिया।
इससे पहले कि परिवार वाले नरेश सिंह को अस्पताल पहुंचा पाते, उनकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि रास्ते में ही मौत हो गई।
परिवार वालों के मुताबिक नरेश सिंह आधी रात को शराब पीने बाथरूम पहुंचे जिसके कारण परिवार में किसी को भी इस बात का पता नहीं चला। और जब परिवार को इस बात की भनक लगी नरेश सिंह की हालत बिगड़ चुकी थी।
