व्यापमं घोटाले के एक और आरोपी की संदिग्ध मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के प्यापम घोटाले के गवाहों की मौत का सिलसिला थमा भी नहीं कि इस घोटाले से जुड़े एक और आरोपी की मौत हो गई। मध्यप्रदेश इंदौर जेल में बंद विचाराधीन आरोपी की शनिवार को संदिग्ध मौत हो गई।
आरोपी का नाम नरेंद्र तोमर है जो कि व्यापम घोटाले के आरोप में जेल में बंद था। बताया गया कि शनिवार देर रात तोमर ने जेल प्रशासन से तबियत खराब होने की बात बताई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
24 फरवरी को जिला जेल लाया गया था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना के पोरसा गांव का रहने वाला नरेंद्र तोमर पर व्यापम घोटाले में परीक्षा साल्वर के तौर पर किसी दूसरे के नाम से परीक्षा देने का आरोप था।
30 वर्षीय नरेंद्र तोमर को 24 फरवरी को जिला जेल इंदौर लाया गया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे उसने जेल प्रशासन को तबियत बिगड़ने की जानकारी दी।
प्राथमिक तौर पर जेल में उसका चेकअप किया गया। चेकअप के दौरान ही उसने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की तो जेल प्रशासन तुरंत उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया। बताया गया कि अस्पताल में उपचार के दौरान ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
