{"_id":"d6592047f30a090aad5574d150542ef0","slug":"surgery-fixes-chopped-genital-of-youth-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो पति ने काटा अपना गुप्तांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके तो पति ने काटा अपना गुप्तांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के महू में रहने वाला संतोष अपनी पत्नी के मायके चले जाने की बात पर इतना दुखी हो गया कि उसने अपना गुप्तांग ही काट डाला।
विज्ञापन
इस घटना के बाद उसे अफरा-तफरी में महू के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इंदौर के एम वाय अस्पताल में भेज दिया गया।
हवलदार ने किया सिपाही के बेटे से दुष्कर्म
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 35 वर्षीय संतोष के गुप्तांग को सर्जरी कर फिर से जोड़ा गया।
संतोष की सर्जरी करने वाले सीनियर सर्जन के मुताबिक उन्होंने नस, मूत्रमार्ग और जननांग के बाकी भाग जोड़ दिए हैं। लेकिन दो तीन बाद ही यह बात समझ में आ पाएगी कि गुप्तांग कितना और किस तरह काम कर रहा है।
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि इस अस्पताल समेत पूरे प्रदेश में यह पहला मामला है जब इस तरह की कोई सर्जरी की गई है।
रेमी के घर में पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
