{"_id":"99949aa9e32079d7a8f599eafffeaa66","slug":"constables-son-raped-by-hawaldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार ने किया सिपाही के बेटे से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हवलदार ने किया सिपाही के बेटे से दुष्कर्म
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में एनएसजी कैंपस में रहने वाले सिपाही के बेटे से एक हवलदार ने दुष्कर्म किया। उसने बच्चे को चाकू दिखाकर किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सिपाही ने मानेसर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल के लिए डेपुटेशन पर कैंपस आया हुआ है। उसके साथ परिवार भी रहता है।
पढ़ें, घर से गन प्वाइंट पर लड़की को किडनैप करके किया रेप
विज्ञापन
सिपाही ने बताया कि पास ही रहने वाले हवलदार साहिब सिंह ने उसके दस साल के बेटे से अक्तूबर से लेकर नवंबर तक कई बार दुष्कर्म किया। वह एक मेजर के पास सेवादार है और आजकल अवकाश पर अपने गांव जींद गया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल चेकअप करा अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जींद रवाना हो गई है।