फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sulli Deals App Mastermind Omkareshwar Thakur Arrested from Indore, Member Of Trade Group for Trolling Muslim Women

Bulli Bai के बाद Sulli Deals पर शिकंजा: मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर इंदौर से गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने वाले ट्रेड ग्रुप का सदस्य था

Sun, 09 Jan 2022 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Jan 2022 02:34 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने Bulli Bai ऐप के बाद अब SulliDeals पर शिकंजा कस दिया है। दिल्ली पुलिस ने इंदौर से ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। वह इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Sulli Deals App Mastermind Omkareshwar Thakur Arrested from Indore, Member Of Trade Group for Trolling Muslim Women
Sulli Deals का मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर इंदौर से गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स (Sulli Deals) के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से गिरफ्तार किया है। वह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बने ट्विटर के ट्रेड ग्रुप का भी सदस्य था। ठाकुर ने इंदौर की ही आईपीएस अकादमी में बीसीए किया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। मध्य प्रदेश पुलिस को बाद में उसकी सूचना दी गई। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल के ओंकारेश्वर ठाकुर ने स्वीकार किया है कि वह ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने की साजिश रची जाती थी। इसी के लिए उसने गिटहब पर कोड विकसित किया। गिटहब तक इस ग्रुप के सभी सदस्यों की पहुंच थी। इन लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐप का लिंक शेयर किया था। यह ग्रुप मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करता था और उन्हें बदमाम करने के लिए उनका चरित्र हनन किया जाता था। 
विज्ञापन


दिल्ली में स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुल्ली डील्स के ऐप क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ठाकुर ने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील्स ऐप बनाया। ऐप से कई मुस्लिम महिलाओं की सहमति के बिना नीलामी के लिए उनकी तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ठाकुर ने जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion का इस्तेमाल कर ट्विटर पर ट्रेडमहासभा के नाम से ग्रुप में शामिल हुआ था। सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने की साजिश रची थी। हंगामे के बाद सभी लोगों ने सोशल मीडिया फुटप्रिंट्स को डिलीट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed