फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suicide attempt at Bhopal station: 50-year-old man cut both hands with a blade, hospitalized

भोपाल स्टेशन पर सुसाइड का प्रयास: 50 वर्षीय शख्स ने ब्लेड से दोनों हाथों की नस काटी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Mar 2022 09:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Mar 2022 09:54 AM IST
सार


राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में शनिवार शाम एक यात्री ने आत्महत्या की कोशिश की। दोनों हाथ की नस काटने और गले पर ब्लेड से वार करने से उसका काफी खून बह गया। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Suicide attempt at Bhopal station: 50-year-old man cut both hands with a blade, hospitalized
bhopal railway station - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में शनिवार शाम एक यात्री ने आत्महत्या की कोशिश की। दोनों हाथ की नस काटने और गले पर ब्लेड से वार करने से उसका काफी खून बह गया। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पास से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बने सेकेंड क्लास वेटिंग रूम के बाथरूम में शाम 4 बजे एक शख्स खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। 50 वर्षीय शख्स ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नस काट ली थी और गले पर वार किए थे, जिससे काफी खून बह गया था। उसे बेहोशी की हालत में तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को उसके पास से मोबाइल और अन्य कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी और बच्ची से माफी मांगी है, लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed