{"_id":"5afaabb74f1c1bcf408b578e","slug":"student-fail-4th-subject-in-10th-family-celebrate-shared-sweet-and-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा 10वीं में 4 विषय में हुआ फेल, परिवार ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा 10वीं में 4 विषय में हुआ फेल, परिवार ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी से किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 15 May 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एम पी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। राज्य में काफी छात्रों को निराशा हाथ लगी है। लेकिन यहां एक छात्र के फेल होने पर परिवार ने जश्न मनाया है। ऐसा पहला मामला है जब किसी छात्र के फेल होने पर परिवार ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।
सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र आशु व्यास 6 विषयों में से 4 में फेल हो गया। इसके बाद पिता सुरेंद्र व्यास ने और अन्य परिवार के लोगों ने गुस्सा होने की बजाय जुलूस निकाला। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बच्चा निराश होकर आत्महत्या न कर ले। परिजनों को डर था कि बच्चा फेल होने पर आत्महत्या कर सकता है। वहीं इसके बाद फेल होने वाले छात्र आशु व्यास ने कहा कि अब मन लगाकर पढ़ाई करेगा और अगली बार 10वीं में पास होकर दिखाएगा।
बता दें कि फेल होने पर राज्य में कई छात्रों ने अात्महत्या भी कर ली है। खजुराहो के शांति नगर कॉलोनी में रहने वाली 12वीं का एक छात्रा 2 विषयों में फेल हो गई। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली है। वहीं दूसरी और उज्जैन के महिदपुर में 10वीं के महिदपुर रोड निवासी छात्र 16 वर्षीय विनय शर्मा ने आत्महत्या कर ली।