{"_id":"65e7f5ce2d39221f3a01d9b8","slug":"speeding-bus-overturns-on-maihar-bypass-in-satna-nine-passengers-injured-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में मैहर बायपास पर तेज रफ्तार बस पलटी, नौ यात्री गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में मैहर बायपास पर तेज रफ्तार बस पलटी, नौ यात्री गंभीर रूप से घायल
Wed, 06 Mar 2024 10:19 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:19 AM IST
सार
तेज गति में होने के कारण सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा कर पलट गई। हादसे में नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी पड़ी बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना के मैहर बायपास पर संगम बेला के पास नागपुर जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 35 से 40 यात्री घायल हो गए। जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना/मैहर बायपास संगम बेला पैलेस के सामने तेज रफ्तार बस क्रमांक AR 06 A 8418 अनियंत्रित होकर पलट गई। बस खागा से नागपुर की ओर जा रही थी, बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। जिनमें से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेज गति में होने के कारण सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा कर पलट गई।
विज्ञापन
जांच में जुट गई पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन घायलों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें घर तक छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई गई। वहीं, गंभीर घायलों को इला के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
