फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speed havoc: Uncontrollable car hit Scooty in Neemuch, girl students jumped 20 feet away

रफ्तार का कहर: नीमच में बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 फीट दूर उछलीं छात्राएं

Thu, 10 Feb 2022 11:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 11:22 AM IST
सार

नीमच में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं सड़क पर करीब 20 फीट दूर जा गिरीं। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Speed havoc: Uncontrollable car hit Scooty in Neemuch, girl students jumped 20 feet away
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में एक बेकाबू कार ने स्कूटी को इतनी तेज टक्कर मारी कि स्कूटी चला रही दो छात्राएं करीब 20 फीट दूर जा गिरीं। हादसा कलेक्ट्रेट चौराहे के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को गोमाबाई मार्ग पर रिया पुत्री रविंद्र कुमार कांठेड़ (18) निवासी स्कीम नंबर 34 और श्रद्धा पुत्री राधावल्लभ मंडोवरा (20) निवासी विकास नगर दोनों एक साथ स्कूटी से कॉलेज से घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान कलेक्ट्रेट चौराहे पर जब स्कूटी सवार युवतियां यू-टर्न ले रही थीं, तभी एक बिना नंबर की तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार बिजली के खंभे से जा भिड़ी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह खंभे से टकराने के बाद भी रूकी नहीं और जा के फुटपाथ पर खड़ी बोलेरो और अन्य कारों से टकरा गई। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कैंट पुलिस ने दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed