{"_id":"2a4237a0-ba0e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"son-stabbed-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने मां को मारा चाकू, मां ने कहा सजा न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने मां को मारा चाकू, मां ने कहा सजा न हो
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमोह जिले में एक युवक ने 50 रुपए न देने पर अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
घायल होने के बाद भी उस मां का प्यार ऐसा था कि अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया।
वह पुलिस से फरियाद करती रही की उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा न दर्ज किया जाए। हालांकि पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार की रात आरोपी युवक ने अपनी 70 साल की मां की पीठ में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल महिला गिल्लियो बाई ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे भागवत बंसल (25) ने उससे 50 रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर बेटे ने उन पर खंजर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बेटे के हमले से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां से महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
महिला ने दिखाई हिम्मत
मां को खंजर घोंपने के बाद भागवत वहां से भाग गया। घायल होने के बाद भी बुजुर्ग महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वह पड़ोसियों के यहां पहुंची और मदद मांगी।
डॉक्टर भी हैरान थे कि वह महिला घायल होने के बावजूद भी चल रही हैं।
मुकदमा न दर्ज हो
पुलिस को बयान दर्ज कराते समय घायल महिला पुलिस से बार-बार प्रार्थना करती रही की उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किया जाए।
डॉक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक बताया है। महिला की की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं।
