बीजेपी MLA के बेटे ने की फायरिंग, 5 कांग्रेसी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के के जबलपुर जिले में बीजेपी एमएलए प्रतिभा सिंह के बेटे ने सोमवार को अपने कैंपेन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी।
आपसी विवाद में हुई इस फायरिंग में 5 कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।
घटना जबलपुर के मंखेड़ी गांव में घटी जो जबलपुर लोकसभा सीट के अंर्तगत आता है।
आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
आरोपी गोलू सिंह का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस हमले में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस घटना के बारे में जानकारी मिली उन्होंने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
हालांकि पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
