फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   son of digvijay singh did not get place in first list

दिग्विजय के बेटे ने भरा पर्चा पर सूची में नाम नहीं

Sat, 02 Nov 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 02 Nov 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
son of digvijay singh did not get place in first list

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बड़े भावुक माहौल में राघौगढ़ से अपने पुत्र जयवर्धन सिंह का नामांकन तो दाखिल करा दिया, लेकिन कांग्रेस की 115 उम्मीदवारों की सूची में जयवर्धन सिंह का नाम नहीं है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उन्होंने सूची जारी होने के पहले जयवर्धन सिंह का नामांकन दाखिल करने की विशेष अनुमति हाईकमान से ली है।

उन्होंने कहा था कि राघौगढ़ से जयवर्धन को प्रत्याशी नहीं बनाएगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया का कहना है कि जयवर्धन सिंह को कांग्रेस का आधिकारिक निशान तभी मिलेगा जब पार्टी उन्हें 'बी' फॉर्म देगी। अभी उन्होंने फार्म 'बी' दाखिल नहीं किया है, बल्कि सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं।
विज्ञापन


जयवर्धन के अलावा सबलगढ़ विधायक सुरेश चौधरी और बमोरी से महेंद्र सिंह ने भी सूची जारी होने के पहले ही पर्चा दाखिल कर दिया था।

दिग्विजय ने आखिरी प्रचार बताया
गुना में शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि क्षेत्र में यह उनका आखिरी प्रचार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि 2018 तक वह जीवित रहें या न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जयवर्धन सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी है। उनका यह भाषण सुनकर उनके बेटे जयवर्धन सिंह रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed