{"_id":"5d0eed188ebc3e2dc72e4d9d","slug":"sister-took-the-love-marriage-younger-brother-shot-her-in-the-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: बड़ी बहन ने की लव मैरिज, छोटे भाई ने ससुराल में जाकर गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: बड़ी बहन ने की लव मैरिज, छोटे भाई ने ससुराल में जाकर गोली मारी, मौत
Sun, 23 Jun 2019 08:38 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के इंदौर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इंदौर के पास बेटमा के ग्राम रावद में एक 21 वर्षीय लड़की ने अपने घर वालों की मर्जी के बिना दूसरे समाज के लड़के से शादी कर ली थी। इसपर गुस्सा हुए 17 वर्षीय छोटे भाई ने बहन के ससुराल में जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बहन को मारने के बाद नाबालिग भाई थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि मैंने अपनी बहन को मार दिया है। पुलिस ने लड़के को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है और मामले में ऑनर किलिंग का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना ग्राम रावद में शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। बता दें कि गांव के जाट समाज की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने गांव में ही रहने वाले राजपूत समाज के 22 वर्षीय युवक के साथ 23 अगस्त 2018 को अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। तभी से दोनों घर से बाहर रह रहे थे।
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले युवक के घरवालों की सहमति मिलने पर दोनों गांव वापस लौट आए थे। उनके गांव में आते ही लोगों ने छींटाकशी शुरू कर दी। इससे लड़की का छोटा भाई शर्मिंदगी महसूस कर रहा था।
वह शनिवार को साढ़े बारह बजे पिस्टल लेकर बहन के ससुराल में गया और बहन को गोली मारकर भाग गया। युवती की सास ने शोर मचाया तो मृतका का पति व देवर पहुंचे। वे उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।
