फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   singrauli bank of maharashtra robbery mastermind piyush jaiswal arrested odisha

सिंगरौली बैंक लूटकांड: मास्टरमाइंड ओडिशा से गिरफ्तार, पांच साल में 90 किलो सोना लूट की वारदात में रहा शामिल

Tue, 13 Oct 2026 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 09:18 PM IST
सार

सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रैल 2026 में हुई लूट के मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड पीयूष जायसवाल को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना है और 2021 से अब तक 90 किलो से अधिक सोने की लूट की वारदातों से जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
singrauli bank of maharashtra robbery mastermind piyush jaiswal arrested odisha
सिंगरौली बैंक लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इसी साल अप्रैल में कट्टे की नोक पर हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने ओड़िशा से वारदात के कथित मास्टरमाइंड पीयूष जायसवाल को पकड़ा और उसे सिंगरौली लेकर आई। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बता दें, सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 17 अप्रैल 2026 को पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज 15-20 मिनट में करीब 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपये नकद लूट लिया था। चश्मदीदों के अनुसार दो बदमाश पहले बैंक में दाखिल हुए, कुछ देर बाद तीन और अंदर आ गए। तीन के पास पिस्टल और दो के पास कट्टा था। उन्होंने आते ही ग्राहकों और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और सभी के मोबाइल फोन एक जगह रखवा दिए थे। विरोध करने पर हवाई फायर भी किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नया खुलासा: बिना जांच 96 घंटों में जारी हुए बांग्लादेशियों के भारतीय दस्तावेज, दान के रूप में मिलता था कमीशन
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक शियाज केएम के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार लूट गिरोह के नेटवर्क और बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया मास्टरमाइंड एक बेहद शातिर अपराधी है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पीयूष जायसवाल से की जा रही पूछताछ के आधार पर पुलिस को अन्य राज्यों में हुई लूट की वारदात, गिरोह के बाकी बचे सदस्यों और लूटे गए सोने के ठिकाने के संबंध में अहम जानकारियां मिलने की पूरी उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ इस मामले में कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।


पटना का है गिरोह का सरगना 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया 26 वर्षीय पीयूष जायसवाल मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है। वह बिहार का सूचीबद्ध अपराधी है और अंतरराज्यीय लूट गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है। पुलिस जांच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2021 से लेकर अब तक देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में 90 किलोग्राम से अधिक सोने की लूट की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और लूट का सोना खपाने वाले मुख्य ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

कई राज्यों में बड़ी वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी ने वर्ष 2022 में राजस्थान में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के दौरान आरोपी और उसके साथियों ने लगभग 24 किलोग्राम सोना और भारी नकदी लूटी थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कटनी और राजस्थान के जयपुर में भी लगभग 22 किलोग्राम सोने की लूट की वारदात से इस आरोपी के सीधे संबंध सामने आए हैं। पुलिस इन सभी मामलों में उसकी भूमिका और गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed