{"_id":"8b5c6756841c90033714c4ebae6c5c2c","slug":"silver-digging-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की खुदाई में मिले ढेरों चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की खुदाई में मिले ढेरों चांदी के सिक्के
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले परासिया विकासखंड में एक मकान की खुदाई में चांदी के सिक्कों से भरा एक गुल्लक मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, परासिया विकास खंड के उमरेठ गांव में एक पुराने मकान को तु़ड़वाकर नए मकान की नींव के लिए रविवार शाम जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी।
इसी दौरान जमीन से एक गुल्लक निकला जिसमें 75 चांदी के सिक्के निकले। ये सिक्के तीन सौ साल से ज्यादा पुराने है। इन सिक्कों में सन 1680 दर्ज है।
यह मकान फूलचंद साहू का था जिसे चुननी लाल सोनी ने खरीदा था।
गौरतलब है कि उमरेठ गांव, जिले के पुराने गांवों में से एक है। यहीं पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भूतपूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बिशंभर नाथ पांडे का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
1857 की क्रांति के समय जब उत्तर प्रदेश से उनके पूर्वज पलायन कर गए थे तब वह यहीं आकर रहने लगे थे।
