फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Water level in Son River rise following opening of 6 gates of Bansagar Dam; high alert in 24 villages of Sidhi

सीधी: बाणसागर बांध के छह गेट खुलने से सोन नदी में बढ़ा जलस्तर, सीधी के 24 गांवों में हाई अलर्ट

Sun, 30 Aug 2026 07:26 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 07:26 PM IST
सार

लगातार बारिश और बढ़ती जल आवक के चलते बाणसागर बांध के छह गेट खोलकर 2454 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सीधी के 24 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर राहत-बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Water level in Son River rise following opening of 6 gates of Bansagar Dam; high alert in 24 villages of Sidhi
photo

विस्तार

लगातार हो रही बारिश और बाणसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बढ़ती जल आवक को देखते हुए सोन नदी में जल प्रवाह बढ़ाया जाएगा। मुख्य अभियंता, गंगा कछार जल संसाधन विभाग, रीवा द्वारा जारी सूचना के अनुसार बाणसागर बांध का जल स्तर बढ़कर 341.58 मीटर पहुंच गया है। निर्धारित जल स्तर बनाए रखने के लिए दोपहर 12 बजे बांध के 6 रेडियल गेट 2-2 मीटर तक खोल दिए गए। इससे करीब 2454 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


जल संसाधन विभाग के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर स्पिल ओवर के माध्यम से इससे अधिक पानी भी सोन नदी में छोड़ा जा सकता है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सीधी जिले के 24 गांवों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। इनमें घुघटा, खैरी सहित सोन नदी के तटीय क्षेत्र में बसे कई गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेस्क्यू व राहत कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में बाढ़ के हालात: सतना-चित्रकूट में तबाही, पुल बहा-रेलवे ट्रैक डूबा, आज 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट


कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, RES, विद्युत विभाग, नगरीय निकायों सहित सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करेंगी। प्रशासन ने सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र और दोनों किनारों पर निवास करने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने तथा नदी में नहाने, मछली पकड़ने, नाव चलाने और अन्य गतिविधियों के लिए प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। आपदा या किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने 24 गांवों के ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed