फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragedy strikes siblings ahead of Raksha Bandhan; sister dies in accident while on her way to school.

Sidhi News: रक्षाबंधन से पहले टूटा कहर, स्कूल जाते समय हादसे में बहन की मौत; भाई कर रहा जिंदगी के लिए संघर्ष

Mon, 24 Aug 2026 04:04 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस और ऑटो की भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय सगुन साकेत की मौत हो गई, जबकि उसका 8 वर्षीय भाई वस्तिक गंभीर है। तीसरी बच्ची को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Tragedy strikes siblings ahead of Raksha Bandhan; sister dies in accident while on her way to school.
मासूमों पर टूटा कहर

विस्तार

रक्षाबंधन से पहले सीधी जिले में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपही बांध के पास सोमवार को तेज रफ्तार बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल जा रहे तीन मासूम बच्चे घायल हो गए, जिनमें 10 वर्षीय सगुन साकेत की मौत हो गई, जबकि उसका 8 वर्षीय भाई वस्तिक साकेत गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दोनों भाई-बहन एक ही ऑटो से स्कूल जा रहे थे। बताया गया कि हादसे के बाद से गंभीर घायल वस्तिक बेहोशी की हालत में है और करीब तीन घंटे से उसने कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम सपही निवासी सुखेंद्र साकेत के बेटे वस्तिक साकेत और बेटी सगुन साकेत सोमवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों ऑटो में सवार होकर सरस्वती ज्ञान मंदिर कुबरी जा रहे थे। ऑटो में मलखम गांव निवासी 6 वर्षीय सुरभि साकेत भी सवार थी। दोपहर करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सपही बांध के पास बस और ऑटो की भिड़ंत में तीनों बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फरार पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, तीनों आरोपियों ने मांगी अग्रिम जमानत; SIT गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोखरा से सीधी की ओर आ रही पवन कोच बस की ऑटो से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो बुरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को निजी वाहन से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। इलाज के दौरान सगुन साकेत की मौत हो गई, जबकि उसके भाई वस्तिक की हालत नाजुक बनी हुई है। तीसरी बच्ची सुरभि साकेत को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

बेटी की मौत और बेटे की गंभीर हालत की खबर मिलते ही पिता सुखेंद्र साकेत का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि राखी के पर्व से पहले भाई-बहन के साथ हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

photo

हादसे की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजन और परिचित। 

photo

हादसे में घायल एक अन्य बच्ची

 

photo

हादसे में घायल बालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed