{"_id":"681c33655255d0d24703bd3d","slug":"the-youth-committed-suicide-by-jumping-from-the-top-of-the-waterfall-and-wrote-jai-shri-ram-in-the-suicide-note-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2921268-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: युवक ने लगाई छलांग, जय श्री राम लिखकर छोड़ा सुसाइड नोट, SDRF कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: युवक ने लगाई छलांग, जय श्री राम लिखकर छोड़ा सुसाइड नोट, SDRF कर रही तलाश
Thu, 08 May 2025 10:58 AM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 10:58 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवक ने छलांग लगा दी और सुसाइड नोट में जय श्रीराम लिखकर सुसाइड नोट छोड़ दिया। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज के प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। नईगढ़ी थाना अंतर्गत आने वाले इस जलप्रपात में एक 32 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय पिता शत्रुध्न पाण्डेय, निवासी सुमेरा थाना नईगढ़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद घटना स्थल पर युवक की चप्पल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था, जय श्री राम, मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, बस हमारा यही तक सफर था। इस मार्मिक पंक्ति ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भोपाल में दो दिवसीय ‘AI भारत @ MP’ कार्यशाला, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी नवाचारों पर होगा मंथन
विज्ञापन
बहुती जलप्रपात जहां एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दूसरी ओर यह लगातार आत्महत्याओं का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यहां आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ के बावजूद न तो कोई चेतावनी बोर्ड है, न ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यह लापरवाही आने वाले समय में और भी कई जानें ले सकती है।
यह भी पढ़ें: पेंच टाइगर रिजर्व के पास खुले कुएं में गिरा बाघ, सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया
