फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The administration destroyed the silencer in Rewa

Rewa News: मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर वाली गाड़ियों पर सख्ती, पुलिस ने 105 साइलेंसर पर चलवाया रोड रोलर

Fri, 21 Mar 2025 12:40 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

पुलिस अब ऐसे दुकानदारों और मैकेनिकों की भी पहचान कर रही है, जो अवैध रूप से इन साइलेंसरों को बेच रहे हैं या वाहनों में लगा रहे हैं। आने वाले समय में इनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
The administration destroyed the silencer in Rewa
photo

विस्तार

रीवा तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर लगी गाड़ियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 105 जब्त किए गए मोडिफाइड साइलेंसर पर रोड लोर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। यह सभी साइलेंसर पिछले एक माह में की गई चालानी कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे।

विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की है। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार बड़ी संख्या में मोडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए थे। इस अभियान का उद्देश्य शहर में ध्वनि प्रदूषण को कम करना और लोगों को राहत देना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को हो रही थी परेशानी
मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन तेज पटाखे जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर हार्ट पेशेंट, बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है। कई बार ऐसे तेज शोर से सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। इन खतरों को देखते हुए प्रशासन ने इन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें: विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक

युवाओं के शौक बन रहे मुसीबत
कई युवा अपने वाहनों को मॉडिफाई कराकर साइलेंसर बदलवा लेते हैं, जिससे उनकी गाड़ियों से तेज आवाज आती है। हालांकि, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे साइलेंसर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं फिर भी कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: आज मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश

विक्रेताओं पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस अब ऐसे दुकानदारों और मैकेनिकों की भी पहचान कर रही है, जो अवैध रूप से इन साइलेंसरों को बेच रहे हैं या वाहनों में लगा रहे हैं। आने वाले समय में इनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जो भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed