फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News: Two year child died after gram grain got stuck in windpipe

MP News: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला

Thu, 20 Mar 2025 11:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

Rewa News: रीवा में चने का दाना सांस नली में फंसने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। भूख लगने पर उसने चना उठाकर खा लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले मां के सामने उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rewa News: Two year child died after gram grain got stuck in windpipe
बच्चे के शव को गोद में लेकर बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक मासूम बच्चे की चना खाने से मौत हो गई। चने का दाना बच्चे की सांस नली में फंस गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्चे ने मां सामने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना जिले के समेरा गांव में बुधवार देर शाम घटी। समेरा में रहने वाले दो साल के रौनक को भूल लगी थी, ऐसे में उसने प्लेट में रखा चना उठाकर खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी सांस फूलने लगी और दम घुटने लगा। बच्चे की आंखें भी पलट गईं। परिवार वाले उसे उठाकर तुरंत संजय गांधी अस्पताल भागे लेकिन, रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह काफी देर तब अस्पताल परिसर में बच्चे को गोद में लेकर बैठी रही और बिलख-बिलखकर रोती रही।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम 'कातिल' का कांड दहला देगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांस नली में फंसा चना बना जानलेवा
संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे ने जो चना खाया वह उसकी सांस नली में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी, कुछ देर बात दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं, इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा- छोटे बच्चों को ठोस और सूखे खाद्य पदार्थ देते समय अभिभावकों को सावधानी रखनी चाहिए। बच्चे इस तरह की चीजों को चबा नहीं पाते हैं, ऐसे में उन्हें खतरा हो सकता है।   

ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
इधर, पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सांप दिया है। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण दम घुटना ही बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। 


ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed