फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chuahan tweet yoga picture in Beijing

चीन पहुंचे शिवराज, 'नए दोस्तों' को कराया योग

Tue, 21 Jun 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chuahan tweet yoga picture in Beijing
- फोटो : twitter

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब पूरे देश में योग का अभ्यास किया जा रहा था तब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदेश में अपने 'नए दोस्तों' को योग की सीख दे रहे थे। यह देश था चीन जहां की पांच दिवसीय यात्रा पर शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन


चीनी कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश का निमंत्रण देने के लिए रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर चौहान बीजिंग पहुंचे। यहां मंगलवार को उन्होंने बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चीनी कंपनियों के प्रतिनिधि और कुछ छात्रों के साथ योगाभ्यास भी किया। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपने नए दोस्तों के साथ बीजिंग में, योग लोगों के दिल से दिल जोड़ता है।' 
विज्ञापन

 
बता दें कि चीन की पांच दिवसीय यात्रा में चौहान कई बड़ी चीनी कंपनियों के प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान चौहान ने उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लाभ बताते हुए राज्य में निवेश का निमंत्रण दिया। इस दौरान कई कंपनियों के साथ एमपी में निवेश के लिए एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्विटर पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed